सांदीपनी एकेडमी, अछोटी के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन – यूथ गीता समिट 2025 के फाइनल राउंड में गुंजन सिन्हा और प्रतिमा साहू सहायक प्राध्यापिका एवं फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. सरोज शुक्ला के नेतृत्व मे फरीदाबाद के लिए रवाना।
अछोटी। सांदीपनी एकेडमी, अछोटी की छात्राओं गुंजन सिन्हा (बी.ए. बी.एड. तृतीय वर्ष) एवं प्रतिमा साहू (बी.एससी. तृतीय वर्ष) का चयन यूथ गीता समिट 2025 के फाइनल राउंड हेतु किया गया है, जो 5 नवम्बर 2025 को फरीदाबाद में आयोजित होने जा रहा है।
छात्राएँ संस्था की सहायक प्राध्यापिका एवं फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. सरोज शुक्ला के नेतृत्व में फरीदाबाद के लिए रवाना हुईं। यह उपलब्धि संस्था के लिए गर्व का विषय है।
गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 20 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिनमें से 5 विद्यार्थी सांदीपनी एकेडमी, अछोटी से हैं।
संस्थान के प्रबंधन एवं प्राचार्या ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्था के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

