रायपुर, 31 अक्टूबर 2025।
कांग्रेस के प्रदेशव्यापी “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने अपने हस्ताक्षर अभियान के तहत 41,553 हस्ताक्षर फार्म प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज को सौंपे।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर, धमधा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री शिवकुमार वर्मा, शम्शीर कुरैशी पुर्व सभापति जिला पंचायत दुर्ग ,श्री अरुण साहू जिला अध्यक्ष – बेमेतरा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आई.टी. सेल, तथा जनपद सदस्य श्री जितेन्द्र वर्मा धमधा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्री राकेश ठाकुर ने कहा कि जनता अब वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है और प्रदेशभर में “वोट चोर गद्दी छोड़” का नारा गूंज रहा है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक लोगों ने बढ़-चढ़कर हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की इस सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान प्रदेश के हर जिले में व्यापक जनसमर्थन प्राप्त कर रहा है और कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के विश्वास के साथ मजबूती से मैदान में डटे हैं।

