विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा शस्त्र पूजन का आयोजन

धमधा – बजरंग चौंक धमधा मंगल भवन में में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया जिसमें बजरंग दल के जिला संयोजक खेमलाल सेन जी मुख्यरूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ सामर्थ ताम्रकार एवं जिला संयोजक खेमलाल सेन द्वारा भगवान राम के तैलचित्र में माल्यार्पण करके एवं शस्त्र पूजन कर दीप प्रज्वलित कर के किया गया,
अपने मुख्य उद्बोधन में सामर्थ ताम्रकार ने बजरंग दल के आदर्श वाक्य सेवा सुरक्षा संस्कार के बारे में अपना उद्बोधन देते हुवे कहा ‘सेवा सुरक्षा संस्कार’ बजरंग दल का नारा है, यह संगठन के आदर्शों को दर्शाता है, जिसमें लोगों की गौ की सेवा करना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को बढ़ावा देना शामिल है एवं ताम्रकार ने हमे बड़े बड़े रैली आयोजनों से ज्यादा अपने आस पास अपने गांव बस्ती के लोगों को जो दीन हीन शोषित वंचित लोगो को जोड़ने के लिए उनके मदद करने अपने गांव बस्ती के मंदिरों को स्वच्छ व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने, एवं अपने लोगों को नशा मुक्त करने प्रत्येक हिन्दू को एक गाय पालने के लिए संकल्प करवाया तथा सभी को अपने त्यौहार में नशा और हिंसा न हो इसके लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समाज में जागरूक करने आग्रह किया
तथा लव जिहाद एवं धर्मांतरण मुक्त क्षेत्र हो इसके लिए सभी बजरंगियों को जागरूकता अभियान चलाने के बात कही
कार्यक्रम में मुख्य रूप जिला संयोजक खेमलाल सेन, समाज सेवी पीयूष ताम्रकार जी, जिला सह सुरक्षा प्रमुख राजू साहू, खिलेश्वर साहू, विहिप धमधा प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, बजरंग दल धमधा प्रखंड संयोजक बॉबी गोड, सह संयोजक तुमन जांगड़े, साप्ताहिक मिलन प्रमुख पूरेन्द्र साहू, रामायण, अमित, सत्तू, समीर, संकर एवं अन्य बजरंगदल के कार्यकर्ता शामिल हुवे

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256