धमधा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष एवं विजयादशमी उत्सव 2025 संपन्न

आदर्श शर्मा धमधा की खबर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) के 100 वें शताब्दी वर्ष एवं विजयादशमी उत्सव 2025 के उपलक्ष्य में धमधा खंड द्वारा भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने पथ संचलन, शस्त्र पूजन सहित विविध कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और संगठन की एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत संघ प्रार्थना से हुई, जिसके पश्चात सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासनबद्ध पथ संचलन के लिए नगर भ्रमण पर निकले। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे पूरे नगर में गूंज उठे। स्थानीय नागरिकों ने फूल वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया और उनके अनुशासन की सराहना की।

इसके उपरांत शस्त्र पूजन एवं विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। परंपरागत विधि से स्वयंसेवकों ने अपने दंड, शस्त्र और गणवेश का पूजन किया। वक्ताओं ने संघ की शताब्दी यात्रा, समाज सेवा के कार्यों और विजयादशमी के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, तथा धामधा भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेन्द्र भट्ट विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके साथ ही धमधा खंड के सभी 8 मंडलों के पदाधिकारी, धमधा खंड संचालक एवं सभी स्वयंसेवक संघ के सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, नगर एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर उत्सव की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत एवं भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256