दुर्ग: किसानों सावधान! सड़क पर केज व्हील ट्रैक्टर चलाया तो होगी भारी चालानी कार्रवाई

दुर्ग। खेती-किसानी के मौसम में खेतों में जुताई और मिट्टी पलटने का काम जोरों पर होता है। लेकिन अब किसानों को एक खास बात का ध्यान रखना होगा अगर आपके ट्रैक्टर में लोहे के केज व्हील (पिंजरे जैसे पहिए) लगे हैं और आप उसे सड़क या सीमेंट रोड पर चलाते हैं, तो आप पर परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई हो सकती है।

परिवहन विभाग ने इस संबंध में राज्य के सभी जिला परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि सड़क पर केज व्हील लगे ट्रैक्टर चलाने वालों के विरुद्ध चलानी कार्रवाई की जाए।

 जनहित याचिका के बाद आया आदेश

यह कदम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में दायर एक जनहित याचिका (PIL) के बाद उठाया गया है। याचिका में यह उल्लेख किया गया था कि राजमार्गों और पक्की सड़कों पर किसान अपने ट्रैक्टरों में लोहे के केज व्हील लगाकर चला रहे हैं, जिससे न केवल सड़क की सतह को भारी नुकसान होता है बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256