तलवार नुमा हथियार से ग्रामीणों को डराने धमकाने वाला आया पुलिस के गिरफ्त में। थाना नंदिनी नगर

. आरोपी से एक लोहे का तलवारनुमा हथियार किया गया जप्त।

. न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

थाना नंदिनी नगर पुलिस को आज दिनांक 28.10.2025 को सूचना प्राप्त हुई ग्राम डूमर में रोमलाल उर्फ लालु यादव पिता बारातु यादव निवासी ग्राम डूमर के द्वारा धारदार तलवारनुमा हथियार लेकर लोगो को डरा धमका रहा था जिसकी सूचना मिलने पर थाना नंदिनी नगर के द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर तलवारनुमा हथियार के साथ पकड़कर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया गया। अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने दुर्ग पुलिस के द्वारा लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256