Durg Murder News: छत्तीसगढ़ में फिर हत्या, युवक ने दूसरे युवक को उतारा मौत के घाट, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

  • दुर्ग के कचहरी वार्ड में विवाद के बाद युवक की हत्या
  • नशे में धुत आरोपी ने सिलेंडर से सिर पर वार कर दी जान
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की

दुर्ग: Durg Murder News प्रदेश में हत्या का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन अलग अलग जिलों से चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दुर्ग जिले से सामने आया है। जहां एक युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी वार्ड की है। दरअसल, यहां दो युवक चायनीज खाने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दुकान में रखे सिलेंडर को उठाकर दूसरे युवक सिर पर पटक दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो युवक नशे में थे।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 311