- छत्तीसगढ़ में फिर सक्रीय हुआ मानसून।
- प्रदेश के कई जिलों में हुई जमकर बारिश।
- मौसम विभाग ने शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट किया जारी।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में गुरूवार की रात जमकर बारिश हुई। इसके साथ ही मौसम में ठंडक भी आ गई है। गुरूवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरूवार को हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश होने की संभावना जताई है।
प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पूरे प्रदेश में आने वाले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। खासकर बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में तेज बारिश की संभावना है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, सूरजपुर, सरगुजा, कोरबा, बलरामपुर, रायगढ़, जशपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।

