Assistant Professor Vacancy in Chhattisgarh 2025: छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 600 से अधिक पदों पर भर्ती, 5000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिया बड़ा अपडेट

  • 700 पदों पर भर्ती को मंजूरी
  • 625 सहायक प्राध्यापक, 25 क्रीड़ा अधिकारी, और 50 ग्रंथपाल के पद
  • भर्ती से सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी दूर होगी

रायपुर:  Assistant Professor Vacancy in Chhattisgarh 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उच्च शिक्षा में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती हेतु बड़ा निर्णय लिया गया है जिससे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और शासकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों की कमी को दूर किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार तथा उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने 700 पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान की है। यह आदेश प्रदेश के युवाओं के लिए आशा और अवसर की नई किरण लेकर आया है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256