सावधान : क्या है “एपीके फाइल स्कैम”

“एपीके फाइल स्कैम” क्या होता है? इसमें जो साइबर अपराधी होता है, वह पहले किसी व्यक्ति का व्हाट्सएप नंबर किसी भी माध्यम से हैक कर, उसका व्हाट्सएप नंबर अपने कंट्रोल पर ले लेता है और उस व्यक्ति के जितने भी ग्रुप हैं, वह हर ग्रुप पर वह एपीके फाइल सेंड करता है। ग्रुप का कोई भी आदमी उस एपीके फाइल को अपने मोबाइल पर जैसे ही डाउनलोड या इंस्टॉल कर लेता है, उसका भी मोबाइल का एक्सेस उस साइबर अपराधी तक पहुंच जाता है और, उस मोबाइल से जो भी अकाउंट लिंक है। वह उसको तुरंत खाली कर देता है। मोबाइल एक्सेस होने के बाद जितने भी ओटीपी आएंगे, वह ऑटोमेटिक साइबर अपराधी तक पहुंच जाता हैं। वो एपीके फाइल के माध्यम से।

इसलिए इस टाइप की एपीके फाइल को डाउनलोड करने से बचें। उस “एपीके फाइल” का नाम भी ऐसे रहेगा कि, लोग उसको डाउनलोड करने के लिए टेस्ट कर लेते हैं । जैसे RTO CHALLAN, sbi reward, Pm kishan, reward point, Google cashback आदि इस टाइप के।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256