सरपंच पति ने रची उपसरपंच की हत्या की साजिश, इस चीज की वजह से मारकर महानदी में फेंका, अब 9 आरोपी सलखो के पीछे

  • गांव की राजनीति में बड़ा खूनखराबा,
  • सरपंच पति समेत 9 पर हत्या का केस,
  • 2 नाबालिग भी शामिल,

जांजगीर-चांपा के बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव के उपसरपंच महेंद्र बघेल की हत्या के मामले में पुलिस ने सरपंच पति राजकुमार साहू समेत 9 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं। गिरफ़्तार 7 आरोपियों को जहां न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है वहीं 2 नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।दरअसल 6 सितंबर की रात उपसरपंच महेंद्र बघेल अचानक लापता हो गए। अगले दिन, 7 सितंबर को परिजनों ने बिर्रा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इधर 36 घंटे बाद जब उपसरपंच का कुछ पता नहीं चला तो ग्रामीणों ने बिर्रा चौक पर चक्काजाम कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया और सरपंच पति समेत 9 लोगों को हिरासत में लेने की जानकारी दी। तब जाकर घंटे भर बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। आरोपियों ने हत्या कर शव को महानदी में बरेकेल पुल से फेंकने की जानकारी दी थी। दूसरी ओर उपसरपंच की लाश को खोजने के लिए पुलिस ने SDRF की मदद से महानदी में खोजबीन शुरू की थी। तलाश के लिए ड्रोन की भी मदद ली गई थी लेकिन 8 सितंबर की शाम तक कुछ पता नहीं चला और रेस्क्यू रोक दिया गया।

View Post

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256