लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
5 सितंबर 2025 की तिथि विशेष महत्व रखती है क्योंकि यह भारत के सबसे प्रतिष्ठित विद्वान और दार्शनिक भारत के राष्ट्रपति रहे डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती है जिसे शिक्षक दिवस के रुप में मनाते हैं। इस दिन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करना है उन्हें सम्मान व आभार व्यक्त करना है। इसी कड़ी में उपसमिति दुर्ग उत्तर द्वारा जवाहर नगर के सोसायटी कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के तैल चित्र में तिलक व माला अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस समारोह में श्रीमती अर्चना राजपूत, श्रीमती निलिमा राजपूत, श्रीमती श्वेता राजपूत ,
श्रीमती अर्चना राजपूत ननकटठी, श्रीमती सुक्रिता राजपूत ,सिद्धार्थ सिंह भुवाल,
आशा नगर दुर्ग, इन सभी शिक्षकों का सम्मान शाल ,श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दुर्ग उत्तर उप समिति के अध्यक्ष हरनारायण सिंह, सचिव रोशन सिंह ,महेश सिंह भुवाल, देवी सिंह राजपूत,भूपेंद्र सिंह ,अजय सिंह ,मलखान सिंह ,अर्जुन सिंह ,मोहन सिंह प्रताप चंदेल, संयोग बघेल ,महेश भुवाल ,रोहिताश भुवाल ,ललित ठाकुर ,बलदाऊ सिंह ,जितेंद्र सिंह, कुमार सिंह, महिला अध्यक्ष मनीषा राजपूत ,नीलिमा राजपूत ,दामिनी राजपूत ,दीपमाला राजपूत ,शीला राजपूत ,श्रद्धा राजपूत, ,सहित राजपूत समाज के सदस्य गण शामिल थे।
राजपूत समाज के उपसमिति दुर्ग उत्तर में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान किया गया

