महँगाई के बीच जीएसटी छूट कि दूसरी सूची आमजन को राहत: रमन लाल यादव

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्याकर्ता एवम नगर पंचायत धमधा के पुर्व अध्यक्ष रमन लाल यादव ने आज मिडीया संवाद मे बताया कि आमजनों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से जीएसटी छूट की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में दैनिक जीवन से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं को शामिल किया गया है, जिन पर अब कम या शून्य जीएसटी लगेगा। श्री यादव ने बताया कि यह कदम जनता को महँगाई से राहत देने और स्थानीय व्यापारियों व किसानों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार कर संरचना को सरल बनाने और लोगों की जेब पर बोझ कम करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएँ और अपने आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी दें।

  • बच्चों के लिए शैक्षणिक किताबें और कॉपियाँ
  • सौर ऊर्जा से चलने वाले उपकरण
  • सामान्य दवाइयाँ और स्वास्थ्य से संबंधित कुछ आवश्यक उपकरण
  • परंपरागत हस्तशिल्प व लघु उद्योगों के उत्पाद
  • छोटे किसानों द्वारा उत्पादित अनाज व दालें

विशेषज्ञों का मानना है कि जीएसटी छूट से रोज़मर्रा की कुछ वस्तुओं की कीमतें जरूर कम होंगी और उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिलेगी। छोटे कारोबारियों और किसानों के लिए यह कदम बड़ा सहारा साबित हो सकता है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256