भारी बारिश के कारण टुटा पुल

कोरबा जिले में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण चाकाबुड़ा से देवरी जाने वाला मार्ग में पुल का एक हिस्सा टूटकर बह गया है। वहीं, दीपका से चकोरा जाने वाली सड़क पर बना पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके कारण इन दोनों ही मार्गों पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम लोगों से इन मार्गों का उपयोग नहीं करने की अपील की है। फिलहाल वैकल्पिक मार्गां से आवाजाही करने की सलाह दी गई है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256