बोरी लिटिया भाजपा मंडल सेवा पखवाड़ा के तहत “पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम संपन्न

बोरी लिटिया भाजपा मंडल द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज ग्राम दनिया, डोमा और खिलोराकला में “पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: बोरी लिटिया भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल पटेल, उपाध्यक्ष मनीष साहू, जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि कृष्णा पटेल, सेवा पखवाड़ा के संयोजक राजेंद्र पटेल, पूर्व उपाध्यक्ष संजय कश्यप, युवा मोर्चा महामंत्री राहुल उमरे, मोहनीश बंजारे, प्रतिनिधि राम भक्त पटेल, बीरेंद्र सोनी, लक्ष्मी पटेल, होमेंद्र पटेल, विजय सेन, नरेश पटेल, कमल नारायण वर्मा। साथ ही डोमा के सरपंच गौरव माढारिया, उपसरपंच प्रेम साहू, खिलोराकला के सरपंच युवराज सिवारे, पंच अंगद साहू, एवं स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण समाज में हरित वातावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सहायक होंगे। बोरी लिटिया मंडल ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस पहल में सहयोग करें और अपने क्षेत्रों में पौधारोपण को जारी रखें।

राजेंद्र पटेल ,संयोजक सेवा पखवाड़ा
“सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं है, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और लोगों में सेवा भाव का संचार करना है। हम चाहते हैं कि हर नागरिक अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाए और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सहयोग करे।”

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256