फार्म हाउस में होने वाली थी न्यूड पार्टी, शामिल होने रायपुर पहुंचे विदेशी कपल, पुलिस ने वीआईपी रोड से लिया हिरासत में

रायपुर: Foreign Couple in Raipur Nude Party न्यूड पार्टी में आपका स्वागत है… जी हां… ये कोई फिल्मी डायलॉग नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वायरल हो रही एक ऐसी पोस्ट का दावा है, जिसने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया। इंस्टाग्राम पर सिनफुल राइटर नाम की आईडी से एक पोस्ट सामने आया, जिसमे शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी आयोजित करने की बात कही गई है। इस पोस्ट में लिखा गया कि सिर्फ 18+ कपल्स, लड़कियां और महिलाएं ही इस पार्टी में शामिल हो सकेंगी। वहीं, अब खबर आ रही है कि इस पार्टी में शामिल होने के बाद विदेश से भी कपल रायपुर पहुंचे थे। पुलिस ने न्यूड पार्टी में शामिल होने आए 6 विदेशियों को हिरासत में लिया है।  मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के एक निजी फार्म हाउस में न्यूड पार्टी का आयोजन होना था, लेकिन पार्टी का पोस्टर सामने आते ही बवाल मच गया। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं, अब खबर आ रही है कि न्यूड पार्टी में शामिल होने के लिए विदेश से भी कपल रायपुर पहुंचे हैं। पुलिस ने 6 विदेशी जोड़ों को ​हिरासत में लिया है। वहीं, कई और कपल ऐसे भी हैं जो इंतजार करते देखे गए हैं। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256