वरि. पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल का मास्टर स्ट्रोक
अन्र्तराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भांडा फोड़।
3 क्विंटल, 88 कि. ग्रा. कीमती लगभग 60 लाख का मादक पदार्थ गांजा जप्त।
वाहन कंटेनर कीमती 25 लाख, कंटेनर में भरा अन्य सामान कीमती 51 लाख, गांजा सहित कुल जुमला कीमती 1 करोड़, 53 लाख रूपये का माल मशरूका जप्त।
03 अन्र्तराज्यीय गांजा तस्कर किए गए गिरफ्तरी।
जिले में नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु श्रीमान् वरि. पुलिस अधीक्षक महोदय विजय अग्रवाल (भा. पु.से.) द्वारा दिये गए निर्देशानुसार नशे के कारोबार करने वालों के संबंध में नशे के कारोबारियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

