दुर्ग जिले के लिटिया सेमरिया कन्या उच्च माध्यमिक शाला में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम

धमधा – सरस्वती साइकिल योजना ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए शिक्षा का सशक्त माध्यम बनी है। इस योजना के माध्यम से छात्राएँ न केवल विद्यालय तक सुगमता से पहुँच पा रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास से भी परिपूर्ण हो रही हैं।प्रदेश की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार का संकल्प है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण एवं उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध हो, ताकि प्रदेश का भविष्य और अधिक उज्ज्वल बने।कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव रहे मुख्य अतिथि एवम जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पवन शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री बीरबल पटेल, महामंत्री श्री सूरज देशमुख, मोर्चा अध्यक्ष श्री दिनेश पटेल, महामंत्री श्री राहुल उमरे, सेवा पखवाड़ा सहसंयोजक श्री नकुल साहू, श्री तोरन डहरिया,डोमा सरपंच गौरव माढारिया जी पोटिया सरपंच नरसिंह यादव जी सहित विद्यालय परिवार, क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मिडिया प्रभारी बोरी लिटिया मंडल साजा विधानसभा दुर्ग छत्तीसगढ़ राजेश कुमार वर्मा

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256