धमधा – शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चीचा विकासखंड धमधा जिला दुर्ग में छत्तीसगढ़ रजत जयंती2025 के उपलक्ष्य में शाला में 12/9/25 एवं 13/9/2025 दो दिवसीय रजत जयंती कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य श्री जी पी देशलहरे जी के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती तमन्ना याकूब व्याख्याता के द्वारा श्रीमती नीता तिवारी व्याख्याता एवं सूश्री शोभा तिवारी व्यायाम शिक्षक के सहयोग से किया गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं ,चित्रकला ,रंगोली प्रश्नमंच,पारंपरिकव्यंजनमेला ,लोक गीत एवं लोकनृत्य ,पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता कराया गया जिसमें शाला के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं विद्यार्थियों को श्रीमती तमन्ना याकूब ने छत्तीसगढ़ रजत जयंती के संबंध में जानकारी दी । जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का चयन करने हेतु मुख्य निर्णायक के रूप में प्राचार्य श्री जी पी देशलहरे ,व्याख्याता श्री टी सी मार्कंडेय ,व्याख्याता श्री अशोक साहू द्वारा किया गया प्रतियोगिता के विजेता छात्र एवं छात्राएँ – रंगोली में प्रथम श्रद्धाबंजारेएवंसाथी ,चित्रकला में प्रथम नीहारिका वर्मा, प्रश्न मंच में प्रथम शिवानी वर्मा रहे ।अंत में कार्यक्रम का समापन प्राचार्य श्री जी पी देशलहरे जी के उदबोधन के द्वारा किया गया जिसमें समस्त व्याख्याता एवं शिक्षक एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित थे सभी को प्राचार्य महोदय द्वारा छत्तीसगढ़ रजत जयंती की शुभकामनाएं दी गई ।कार्यक्रम में आयुर्वेदिक डाक्टर सोनिया हीरशिरकर एवं पूर्व सरपंच कमला डौंडे तथा व्याख्याता श्री हेमंत शर्मा ,व्याख्याता श्री ऐश्वर्य सोनवानी ,व्याख्याता श्री लोचन कुमार डहेरिया , व्याख्याता अंजू मनसाना, व्याखाता पूनम सिंह सहायक शिक्षक श्री दीपक साहू एवं त्रिवेणी नेताम उपस्थित थे ।
छत्तीसगढ़ रजत जयंती 2025 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चीचा में

