किसानों का कहना – 30% व 200% मुआवज़ा मांग नहीं, हमारा अधिकार


(नगपुरा में किसानों की हुंकार – 09 सितम्बर को होगा किसान आंदोलन)

( मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन)

जामुल / 400 के.वी. ट्रांसमिशन लाइन परियोजना से प्रभावित किसानों की महत्वपूर्ण बैठक ग्राम नगपुरा के देवांगन भवन में आयोजित की गई। बैठक में किसानों ने स्पष्ट कहा कि शासनादेश दिनांक 10 मार्च 2025 में टॉवर बेस हेतु भूमि मूल्य का 200 प्रतिशत मुआवज़ा तथा शेष अधिग्रहित भूमि पर 30 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवज़ा दिए जाने का प्रावधान है। और उसी आदेश का पालन करते हुए, मुआवजा राशि का वितरण करना चाहिए।

किसानों का कहना है कि यह कोई मांग नहीं बल्कि उनका वैधानिक अधिकार है, जिसे अब तक दबाया जा रहा है।

बैठक में उपस्थित जनपद सदस्य एवं किसान नेता ढालेश साहू ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शासन ने तत्काल मुआवज़ा वितरण की प्रक्रिया में शासन आदेश 10 मार्च 2025 को नही माना, तो किसान सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी मंगलवार, 09 सितम्बर 2025 को नगपुरा चौक पर किसान सभा के साथ आंदोलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस अवसर पर प्रशांत साहू (अण्डा), रूपेन्द्र रिंगरी, पुकेश साहू, बंसीलाल देवांगन, दीपचंद गुप्ता, घना यादव, मेघनाथ यादव, बिसौहा धनकर, बंशीलाल देवांगन, बनवाली निषाद, नेतराम धनकर, पिलेश्वर गायकवाड़ सहित सैकड़ों प्रभावित किसान उपस्थित रहे।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256